नौकरी चाहिए तो आज आएं जीरकपुर, शैडोफैक्स कंपनी लेगी इंटरव्यू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो डीबीईई और मॉडल करियर सेंटर एमसीसी एसएएस नगर में दस जून से 12 जून 2026 तक शैडोफैक्स कंपनी, गोदाम क्षेत्र जीरकपुर में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन कर रहे हैं। यह इंटरव्यू सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। डीबीईई एसएएस नगर के उप निदेशक हरप्रीत सिंह मनशाहियां ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। इसी के तहत यह वॉक इन ड्राइव आयोजित की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस ड्राइव में कम से कम 10वीं पास उम्मीदवारों का चयन शेडफैक्स कंपनी द्वारा डिलीवरी बॉय के पदों के लिए किया जाएगा
ड्राइविंग लाइसेंस, अपनी मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों का वेतन कंपनी के मानदंडों के अनुसार होगा और कार्यस्थल जीरकपुर, मोहाली होगा। उन्होंने उम्मीदवारों से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उम्मीदवारों को समय पर औपचारिक पोशाक में, अपने मूल योग्यता प्रमाण पत्रों और बायोडाटा के साथ उपस्थित होने का प्रयास करना चाहिए। वहीं, जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो डीबीईई और मॉडल करियर सेंटर एमसीसी एसएएस नगर में दस जून से 12 जून 2026 तक शैडोफैक्स कंपनी, गोदाम क्षेत्र जीरकपुर में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन कर रहे हैं।






