पंजाब

बठिंडा में चार किलो अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त

नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार किलो 100 ग्राम अफीम के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ 2 और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में अफीम की सप्लाई का तार झारखंड से जुडऩे की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। कप्तान पुलिस (सिटी) नरेंद्र सिंह पीपीएस ने बताया कि एसएसपी डॉ. जयती यादव आईपीएस के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ-2 और इंटेलिजेंस विंग की टीम ने बठिंडा-बरनाला रोड पर गांव जेठूके बस स्टैंड के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान बरनाला की ओर से आ रही कार को रोकने का संकेत दिया गया।

पुलिस के अनुसार चालक घबरा गया और कार बीच सडक़ पर बंद हो गई। शक होने पर डीएसपी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली गई, जिसमें कार की डिक्की से चार किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक बलराज शर्मा बब्बलू (39) निवासी गांव फूल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अफीम की खेप राज कुमार उर्फ मंदर (75) निवासी जनता कॉलोनी, रामपुरा तक पहुंचाने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा-25 भी जोड़ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button