देश विदेश

भद्रसेन किले के सात कुओं का रहस्य आज भी बना हुआ है पहेली

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित प्राचीन भद्रसेन किले के सात कुओं का रहस्य आज भी पुरातत्वविदों और इतिहासकारों के लिए पहेली बना हुआ है। गुप्त सुरंगों और अद्भुत जल प्रबंधन प्रणाली से जुड़े ये कुएं राजा भद्रसेन के शासनकाल की भव्यता और रहस्यमयी स्थापत्य कला की झलक प्रस्तुत करते हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर काशी और प्रयाग के मध्य वरुणा तथा बसुही नदियों के संगम क्षेत्र में वाराणसी जिले से सटे सरावां गांव में स्थित भद्रसेन किले के खंडहर और सात कुएं वर्षों से लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बने हुए हैं।

स्थानीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन कुओं का निर्माण गुप्त सुरंगों और विशेष जल प्रबंधन व्यवस्था के लिए किया गया था। किंवदंतियों में कहा जाता है कि सात कुओं में से एक कुआं ऐसी सुरंग से जुड़ा था, जिसका संबंध पाताल लोक अथवा नागलोक से माना जाता था। भद्रसेन किले का इतिहास उज्जैन के राजा विक्रमादित्य से भी जोड़ा जाता है। लोकश्रुतियों के अनुसार, राजा विक्रमादित्य ने ब्रह्महत्या के श्राप से मुक्ति पाने के लिए माता भद्रकाली की आराधना की थी और इन कुओं का उपयोग उनकी गुप्त साधनाओं में किया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button