हरियाणा

40 सवारियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक में घुसी; दो की मौत, 16 घायल, यात्री बोले, कंडक्टर चला रहा था गाड़ी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह नेशनल हाई-वे-152डी पर बुचावास कट के पास एक वॉल्वो बस लोहे के एंगल से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में रखे लोहे के एंगल बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गए। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा खिड़कियों के जरिए यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

बस में सवार एक यात्री ने आरोप लगाया कि ड्राइवर को नींद आने के बाद कंडक्टर बस चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सभी घायलों को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस हिमाचल प्रदेश के मनाली से राजस्थान के जयपुर लौट रही थी। इसमें सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के हैं। दोपहर बाद डीसी अनुपमा अंजलि और एसपी दीपक घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button