हरियाणा

ट्रक और कार की टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर का अस्पताल में चल रहा इलाज, अफरातफरी का माहौल

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर लजवाना कलां गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152 डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कार से उतरकर वाहन की स्थिति देखने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करनाल निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल, 50 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुई 40 वर्षीय नीतू और 42 वर्षीय रीतू को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

चालक मौके से फरार

हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button