देश विदेश

अफगानिस्तान का ऑपरेशन बदला, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में किए हवाई हमले

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में आतंकवादी संगठन दाएश के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी पजवोक ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि गुरुवार रात जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका उपयोग खुफिया नेटवर्कों की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में किया जा रहा था।

ये ठिकाने पहले भी कई घातक हमलों से जुड़े रहे हैं। बयान में कहा गया कि ये हवाई हमले बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के गुलोइस्तान क्षेत्र और चागी जिले के शकर आब क्षेत्र में किए गए। इसके अलावा, खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल क्षेत्र में हमले किये गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलते हैं कि इस सैन्य अभियान में बेहद महत्वपूर्ण ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button