हरियाणा

‘सशक्त नारी’ स्टार्टअप अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जून तक करें आवेदन

कुरुक्षेत्र, 21 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर (कुटिक) द्वारा संचालित ‘सशक्त नारी’ स्टार्टअप अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी गई है। अभियान को महिला उद्यमियों, छात्राओं एवं पूर्व छात्राओं से मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कुटिक इंचार्ज डॉ. अजय जांगडा ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्राओं, पूर्व छात्राओं तथा हरियाणा में निवास करने वाली इच्छुक महिला उद्यमियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। चयनित स्टार्टअप्स को ₹5,000 से लेकर ₹25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यवसायिक कौशल विकसित करने के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ भी मिलेगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पात्र महिला अभ्यर्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचारों को साकार करने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। उन्हांेने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button