आर्थिक

अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए

नई दिल्ली। अमूल और मदर डेयरी ने गुरुवार से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मदर डेयरी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि 14 मई से दूध के सभी वेरिएंट के उसके उपभोक्ता मूल्य दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत छह प्रतिशत बढ़ी है जिसके कारण दूध के दाम बढ़ाने जरूरी हो गए थे। बयान में कहा गया है कि बढ़ी हुई लागत का एक आंशिक बोझ ही उपभोक्ताओं पर डाला गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि दूध की बिक्री से प्राप्त कुल राजस्व में से 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों को मिलता है।

मदर डेयरी का टोकन दूध अब 56 रुपए की जगह 58 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। फुल क्रीम दूध की कीमत अब 72 रुपए, टोंड दूध की 60 रुपए और डबल टोंड दूध की 54 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मदर डेयरी का एक लीटर काउ मिल्क अब 62 रुपए का और प्रो मिल्क 72 रुपए का मिलेगा। सभी में दो-दो रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अमूल ने भी देश भर में अधिकतर श्रेणियों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। उसने भी इसके लिए किसानों से खरीद की बढ़ी लागत को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button