खेल

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच पर बादलों का साया

धर्मशाला स्टेडियम में सोमवार शाम 7:30 बजे से पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच पर बारिश का साया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित जिला कांगड़ा में भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कुछेक क्षेत्रों में 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अब देवभूमि के बारिश के देवता इंद्रूनाग के आशीर्वाद पर ही मैच हो पाएगा। एचपीसीए व पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से मैच से पहले स्टेडियम में कन्या पूजन भी किया जाएगा।

इससे पहले इंद्रूनाग में पारंपरिक पूजा-पाठ सहित स्टेडियम में हवन-पाठ किया गया है। पिछले दो दिनों से धौलाधार की वादियों में धुंधले से बादलों ने डेरा डाले हुए हैं, बावजूद इसके बारिश नहीं हो रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी-ओलावृष्टि व बारिश से प्रचंड गर्मी के बीच मई में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button