खेल

धर्मशाला में प्लेऑफ को भिड़ेगा पंजाब

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मेजबान पंजाब किंग्स प्लेऑफ व पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स सम्मान को भिड़ेगी। धर्मशाला स्टेडियम में गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे पंजाब व मुंबई आमने-सामने होंगे। लगातार चार हार के बाद अब मेज़बान पंजाब किंग्स पर हर हाल में जीत दर्ज करने का दबाव होगा। सीजन में पहले सात मुकाबलों में से छह में जीत दर्ज करने के बाद लगातार मिल रही हार से अब पंजाब प्लेऑफ में बने रहने के लिए पूरी जोर-आजमाइश करनी होगी। पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के स्टार खिलाड़ी हिट-मेन रोहित शर्मा, टी-20 के कैप्टन सूर्या कुमार यादव, बूम-बूम बुमराह, हार्दिक पांडया व तिलक वर्मा सहित अन्य बड़े नाम होने के बावजूद टीम नौवें पायदान पर है, वह एलिमिनेट भी हो चुकी है।

धर्मशाला मुकाबले के लिए मुंबई के कैप्टन हार्दिक पांड्या व सूर्या कुमार यादव धर्मशाला नहीं आए हैं। ऐसे में उक्त दोनों दिग्गज के बिना टीम मैदान में उतरेगी, एमआई की ओर से यंग ब्रिगेड को मौका दिए जाने की बातें चल रही हैं। सितारों से सजी हुई मुंबई इंडियंस इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है और सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से एलिमिनेट हो चुकी है। ऐसे में अब मुंबई की टीम पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ भी सकती है। पंजाब ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार छह मैच जीते थे, जबकि अब धर्मशाला दूसरे होम ग्रांउड में लगातार चौथी हार भी हो चुकी है। ऐसे में पंजाब को प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने आगामी मैच जीतना जरूरी हो गया है। आईपीएल के 19वें सीजन में पंजाब अब भी लगातार चौथी हार के बाद चौथे स्थान पर है, जबकि मुंबई सीजन में मात्र तीन जीत व आठ हार के साथ नौवें स्थान पर है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला मुकाबला पंजाब के लिए अहम होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। 35 मुकाबलों में दोनों टीमें बराबरी पर हैं, यानी पंजाब व मुंबई ने 18-17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, धर्मशाला में हिसाब दो-एक का है। धर्मशाला में तीन बार पंजाब व मुंबई आमने-सामने हुए हैं, जिसमें पीबीकेएस ने दो बार, जबकि एमआई के खाते में एक जीत आई है। हालांकि पिछले सीजन में पंजाब व मुंबई का धर्मशाला में होने वाला मैच अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था। अब पंजाब की नज़रें आज हर हाल में वापसी कर प्लेऑफ में बने रहने को जीत की दरकार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button