क्या पाकिस्तान के खिलाफ ODI सरीज के लिए IPL छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, आ गया अपडेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने गुरुवार को कहा है कि उसके खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए इंडियन प्रीमिय लीग (आईपीएल) को नहीं छोड़ेंगे। सीए के प्रवक्ता ने क्रिकबज को आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी “अभी भी आईपीएल में रहेंगे और अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।” अभी करीब एक दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह स्पष्टीकरण गुरुवार को सीए और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा मिलकर घोषित की गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आया है। ये मैच 30 मई, 2 जून और 4 जून को होने हैं, और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। आईपीएल 31 मई को समाप्त होगा।
अभी आईपीएल में शामिल 12 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के नियमित एकदिवसीय कप्तान पैट कमिंस और चोट के कारण बाहर रहने के दौरान कमिंस की जगह खेलने वाले मिचेल मार्श शामिल हैं। अभी इंडिया में मौजूद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ट्रैविस हेड, टिम डेविड, जॉश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, जॉश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट।






